खटीमा नगर में बिना मास्क पहने मिले लोगों का चालान काटती टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रशासन की ओर से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना जारी है। प्रशासन की टीम ने 21 के चालान काटे।
सोमवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन विमल कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर में जागरूकता अभियान चलाया। इस बीच तहसीलदार यूसुफ अली की मौजूदगी में बिना मास्क के मिले 21 लोगों का कांस्टेबल ईशाक ने चालान काटा गया।
जागरूकता टीम में दिनेश कापडी, शादाब हुसैन, विकास विश्वास, अमोल कुमार, समर विश्वास, प्रेम राज गंगवार, देवाशीष, प्रदीप विश्वास, संतोष, अनूप, महेश आदि शामिल रहे।