खटीमा। तहसील में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम एवं कोरोना वायरस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी गर्मी से बेहाल हैं। यहां तीन दिन से पंखा फुंका पड़ा है, लेकिन सुधारने की कोई कवायद होती नहीं दिख रही।
आपदा एवं कोविड-19 के संयुक्त कंट्रोल रूम में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, मंडी समिति, शिक्षा विभाग आदि से शिफ्टवार कई कर्मचारी ड्यूटी देते हैं, लेकिन कंट्रोल रूम में काम करने वाले कर्मचारी स्वयं गर्मी से राहत से वंचित हैं।
तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि गत रात्रि कंट्रोल कक्ष का सीलिंग पंखा फुंक गया है। तहसीलदार अली ने कहा कि वह अपने कमरे का पंखा खोलकर वहां लगवा रहे हैं।