फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल के बोरे में भीगे मिले

Sun, 16 Jul 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
विज्ञापन
सितारगंज मंडी में आरएफसी गोदाम में भीगे बोरों के गलने से बिखरा चावल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम विनोद कुमार ने शनिवार को मंडी समिति स्थित एफसीआई, आरएफसी के गोदामों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने गोदाम में लगे राशन के स्टॉक चेक किए। इस दौरान एक गोदाम में बरसात का पानी घुसने से चावल के बोरे में भीगे मिले। गोदाम में रखे अनाज का स्टॉक आदि भी चेक किया। तहसीलदार और अन्य कर्मचारी गोदाम के स्टॉक का मिलान करते रहे।
विज्ञापन


देर शाम तक निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई। एसडीएम विनोद कुमार ने राजस्व अधिकारी, कर्मचारियों ने शनिवार को उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम, एफसीआई, एसएमआई कार्यालय, गोदामों का निरीक्षण किया। इससे गोदाम इंचार्ज, एसएमआई, आरएफसी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

कुमार ने बताया कि एसएमआई गोदाम की चहारदीवारी टूटी मिली। मंडी में जलभराव के कारण गोदाम में पानी भरने से चावल के बारे भीग गए थे। एक गोदाम में बोरे गले होने से चावल बिखरा मिला। बताया कि गोदाम में लगे स्टॉक, बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय स्टॉक, आवंटन के रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


देर शाम तक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट बनाई जा रही थी। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भेजी जाएगी। वहां तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, एसएमआई रेवाधर, राजस्व निरीक्षक मोहन गिरी गोस्वामी, पटवारी राम अवतार आदि थे।

अफसर और कर्मी दिनभर स्टॉक मिलाने में लगे रहे
किच्छा। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया। एसएमआई गोदाम में नहीं मिले। एसडीएम दुर्गापाल ने गोदाम में रखे चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। बताया कि गोदाम में रखे स्टॉक में टूटे चावल अधिक थे।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी और राइस मिल मालिकों को मानकों के अनुरूप चावलों की सप्लाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक केके बिष्ट, अशोक कुमार आदि थे।

गोदामों में रखे अनाज का मुआयना किया
खटीमा। हल्द्वानी में खाद्य गोदामों में खराब चावल का मामला उठने के बाद तहसील में भी एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसीलदार ने खाद्य गोदामों में खाद्यान्न की जांच की। इस दौरान उन्होंने मंडी समिति, आरएफसी के गोदामों में चावल की जांच की। एसडीएम शुक्ल ने बताया कि दानों गोदामों में हुई जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें