खटीमा। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष चंद्र जोशी के नेतृत्व में शनिवार को खटीमा कोतवाली, झनकईया थाना, चकरपुर चौकी, झनकट चौकी व बाजार चौकी पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा व अग्निशमन उपकरणों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के विषय में बताया गया। अग्निशामक यंत्र के प्रयोग की विधियों का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।