काशीपुर में जल संस्थान से सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटे ने तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़ कर भाग गया। सूचना पर सीओ दीपक सिंह, एसएसआई, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के बेटे सनी ने तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
हत्या के कारणों से की पुलिस जांच कर रही है। बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। - दीपक सिंह, सीओ
15 दिन पहले ही कटोराताल में किराये पर लिया था कमरा
कटोराताल मोहल्ले में करीब एक पखवाड़े पहले परिवार सहित किराये पर रहने आई सुनीता की निर्मम हत्या से हर कोई स्तब्ध है। मकान मालिक का कहना है कि जब से यह लोग उनके मकान में रह रहे थे, उन्होंने कभी किसी तरह का झगड़ा नहीं सुना और न ही देखा। शांत स्वभाव का भगवानदास ऐसा कदम उठा देगा, उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था।
लोगों के अनुसार मोहल्ला कटोराताल में ओमप्रकाश के मकान में लगभग 15 दिन पहले जल संस्थान से सेवानिवृत्त कर्मी भगवान दास अपनी पत्नी सुनीता और उसके बेटे सनी के साथ रहने आया था। उसकी पहली पत्नी अपने बच्चों के साथ मोहल्ला ओझान में रहती है। लोगों के अनुसार करीब एक माह पहले भगवानदास की पहली पत्नी के बेटे की मौत हो गई थी। तब वह और सुनीता मोहल्ला ओझान गए थे, जहां उनके साथ परिजनों ने मारपीट की थी। उन्होंने इसकी तहरीर भी दी थी लेकिन मामले में केस दर्ज नहीं हुआ।
2017 में हो गई थी सुनीता के पहले पति की मौत
अगले महीने होनी थी एक मकान की रजिस्ट्री
सनी के अनुसार उनका मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार कॉलोनी में एक मकान का सौदा हुआ था। इसकी अगले महीने रजिस्ट्री कराई जानी थी। बताया कि वह मकान स्वयं की कमाई से ले रहे थे, उसमें भगवान दास का कोई हिस्सा नहीं था। ऐसे में भी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त को लेकर भी अनबन की आशंका जताई जा रही है।
हत्यारोपी पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने हत्यारोपी भगवान दास को पुलिस ने कटोराताल क्षेत्र में हिरासत में ले लिया। अभी उससे घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस बृहस्पतिवार को घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को रास्ते से पकड़ लिया है।