फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादें: देशभर के शायरों को टक्कर देकर काशीपुर में 1991 का मुशायरा लूट ले गए थे राहत इंदौरी

Wed, 12 Aug 2020 03:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
राहत इंदौरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मशहूर शायर राहत इंदौरी वर्ष 1991 में काशीपुर में आयोजित एक मुशायरे में यहां के लोगों से मुखातिब हुए थे। शायरी का शौक रखने वाले काशीपुर के लोग आज भी उनके अशआर अदायगी के अंदाज के कायल है।

विज्ञापन


काशीपुर, अल्लीखां निवासी शायर इकबाल अदीब ने बताया कि मोहल्ला किला निवासी विनय कृष्ण चतुर्वेदी तुफैल काशीपुरी के प्रयास से वर्ष 1991 में हरि पैलेस में एक ऑल इंडिया मुशायरे का एहतमाम किया गया था। जिसमें देशभर के चुनिंदा शायरों को बुलाया गया।


इन शायरों में शरीक ए हयात अंजुम रहबर, कृष्ण बिहारी नूर, निदा फाजली, अजहर इनायत रामपुरी, ताहिर फराज, दिलकश आफरीदी, मलिक जादा जावेद, अहमर काशीपुरी जैसे मशहूर शायरों ने अपने कलाम से रात भर शमां बांधे रखा। इस मुशायरे की निजामत अनवर जलालपुरी ने की थी।
विज्ञापन


शायर इकबाल अदीब ने उनके इस शेर के साथ खिराजे अकीदत पेश की। नए सफर का नया इंतेजाम कह देंगे, हवा को धूप, चरागों को शाम कह देंगे। उनके इंतकाल पर शायर आसिम काशीपुर, शारिख सिद्दीकी, विनोद भगत, मनोज कौशिक, इरफान हमीद, चक्रेश जैन, नकी अनवर आदि ने दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें