फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मंडी के पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर ग्राम चांदपुर निवासी राम सिंह (75 वर्ष) पिछले कुछ वर्षों से कृषि उत्पादन मंडी समिति में पल्लेदारी करता था। उसका पुत्र भूदेव सिंह उसके साथ रहता था। रामसिंह शराब का आदी था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव मंडी परिसर में टीन शेड के नीचे मिला। आशंका जताई जा रही कि शराब के अधिक सेवन से उसकी मौत हुई है। शव भूदेव के सुपुर्द कर दिया गया। मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि राम सिंह की स्वाभाविक मौत हुई है, जिस कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें