नानकमत्ता के जौरासाल जंगल में घूम रहा मुरादाबाद का युवक।
- फोटो : AMAR UJALA
सितारगंज। जंगल से गांव की ओर आ रहे संदिग्ध युवक को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने खुद को मुरादाबाद निवासी बताया। पुलिस ने उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
मंगलवार को नानकसागर पार स्थित जौलासाल जंगल से निकलकर आ रहे युवक को देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ जुटने लगी और कोरोना वायरस का शोर मच गया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गिधौर मार्ग से युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सिहोरा थाना मूंढापांडे मुरादाबाद का रहने वाला है। बताया कि वह चंपावत से जगबूढ़ा पुल होकर जंगल के रास्ते यहां पहुंचा और वह घर जा रहा था। पुलिस को उसके पास से मतदाता पहचान पत्र भी मिला। एसओ भट्ट ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर तुरंत ही उसे खटीमा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।