काशीपुर। जनपद मुरादाबाद थाना भगतपुर ग्राम चांदपुर निवासी राम सिंह (75 वर्ष) पिछले कुछ वर्षों से कृषि उत्पादन मंडी समिति में पल्लेदारी करता था। उसका पुत्र भूदेव सिंह उसके साथ रहता था। रामसिंह शराब का आदी था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव मंडी परिसर में टीन शेड के नीचे मिला। आशंका जताई जा रही कि शराब के अधिक सेवन से उसकी मौत हुई है। शव भूदेव के सुपुर्द कर दिया गया।
मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि राम सिंह की स्वाभाविक मौत हुई है, जिस कारण उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।