फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा समरसता में निहित है। संत-महापुरुषों ने समाज को एकता और समानता के सूत्र में बांधा है। मुख्य वक्ता कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि गुरु रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुरु रविदास के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पाल राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सामाजिक समरसता को मजबूत करने में जुटी है। जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल ने कहा कि अभियान कार्यकर्ताओं को समाज से सीधे जुड़ने का अवसर देता है। यहां जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रमेश जोशी, अमित कुमार पांडेय, प्रदेश मंत्री मोहिनी पोखरियाल, दायित्वधारी गंभीर सिंह धामी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कोहली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें