औैद्योगिक संगठनों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने औद्योगिक संगठनों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की औद्योगिक इकाइयों को संचालित करने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में शामिल लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में आ रही चुनौतियों को बताया। डीएम ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की प्राथमिकता औद्योगिक विकास है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें और उद्यमियों से सतत संवाद बनाए रखें, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिले और जनपद में रोजगार के अवसर भी सृजित हों। वहां पर एडीएम पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विपिन कुमार, सीएमओ हरेंद्र मलिक, केजीसीसीआई के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, अशोक बंसल, एसइडब्लू एस पंतनगर के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, एसएसआईडब्लू ए सिडकुल सितारगंज के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली, रावेश मिड्ढा आदि मौजूद रहे।