जसपुर। राजकीय महाविद्यालय शिवराजपुर पट्टी में छात्र संघ चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार को सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए। शुक्रवार को जिला प्रशासन की अनुमति के बाद प्रत्याशी विद्यालय सभागार में ही आम सभा का आयोजन करेंगे। चुनाव प्रभारी डाॅ. रीतिका विश्नोई ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छात्र दीपक एवं छात्रा सेजल मैदान में हैं। इसी तरह छात्रा उर्वशी ने उपाध्यक्ष, अर्चना व कुमकुम सचिव, खुशी संयुक्त सचिव, राशि कोषाध्यक्ष एवं करीना विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी बनी हैं। बृहस्पतिवार को जांच के बाद सभी वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर किसी दूसरे प्रत्याशियों के न होने से इन पदों के प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय है। इस दौरान प्राचार्या डाॅ. प्रणिता नंद, डाॅ. नीति गोयल, डाॅ. सुनीता गोसाई, सुरेश कुमार, नितांशु भट्ट आदि थे।