फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पालिका कर्मियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नगर पालिका के ईओ की तहरीर पर दो लोगों पर घर में घुसकर जान माल के नुकसान की धमकी देने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस की और से कोई कार्रवाई नहीं होने पर पालिका कर्मियों में आक्रोश है। वे सोमवार को सीओ से मिलेंंगे। ईओ धर्मानन्द शर्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह वार्ड संख्या 20 में किराए के भवन में रहते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 6 बजे से नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के बाद अपने आवास पर वापस आए। आरोप लगाया कि सुबह करीब 8.15 बजे एक व्यक्ति जबरन उनके कमरे में घुस आया। आरोपी ने कूड़ा ठेके के अनुबंध को लेकर धमकी दी। बाहर आने पर आरोपी ने दस हजार रुपये के नोट गेट पर फेंकते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। उसके साथ एक अन्य आरोपी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया। उनके साथ एक और अज्ञात व्यक्ति होने की बात कही है। पुलिस से कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इधर तीन दिन बाद भी ईओ को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पालिका कर्मियों में रोष व्याप्त है। सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के महामंत्री सुभाष कुमार ने कहा कि इस सिलसिले में सोमवार को कर्मचारियों का शिष्टमंडल सीओ एमसी बिंजौला से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें