खटीमा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों बढ़ोत्तरी के बीच सील सीमा शनिवार को प्रवेश कर रहे 26 नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने वापस किया। इनमें 24 पुरूष व दो महिलाओं को नेपाल पुलिस को सुपुर्द किया।
बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में नेपाल सीमा को भी सील किया गया है। शनिवार को मेलाघाट से सटी नेपाल सीमा पर झप्पू झाला में एसएसबी की पेट्रोलिंग टीम को चार टोलियों में 26 नेपाली नागरिक आते नजर आए। एसएसबी के निरीक्षक उम्मेद सिंह भंडारी ने बताया कि नेपाली नागरिकों को अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस अलर्ट के तहत सीमा सील की गई है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों को ध्यान में रखते हुए सभी नेपाली नागरिकों को नेपाल पुलिस एपीएफ के सुपुर्द किया गया है।