फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कल्याणी नदी में बहे राजमिस्त्री का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Fri, 21 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर की कल्याणी नदी में युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर संभाला मोर्चा, हाथ खाली
विज्ञापन




रुद्रपुर। रंपुरा क्षेत्र से कल्याणी नदी में बहे राजमिस्त्री का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ ने भी मोर्चा संभालकर राजमिस्त्री की दिनभर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस अब नदी में आ रहे मटमैला पानी के कम होने का इंतजार कर रही है। इधर अब तक नदी के किनारे बिकने वाली कच्ची शराब के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बुधवार सुबह रंपुरा क्षेत्र के इमली मोहल्ला निवासी राजेंद्र कोली (35) कल्याणी नदी पार कर कच्ची शराब पीने के लिए गया और वहां से वापस नहीं लौटे। नदी के किनारे मौजूद खेमकरण सहित कई लोगों ने बताया कि राजेंद्र नदी पार करते समय उसमें डूब गया और उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची रंपुरा पुलिस और एसडीआरएफ ने 10 घंटे राजमिस्त्री की नदी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बुलाई गई एनडीआरएफ ने नदी में मोटर बोट डाल कर राजमिस्त्री की तलाश की लेकिन नदी में अत्यधिक कूड़ा-कचड़ा होने की वजह से मोटर बोट नहीं चल सकी। बाद में टीम के लोगों ने करीब 10 घंटे चप्पू की सहायता से बोट चला कर यूपी सीमा तक उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एनडीआरएफ कर्मचारियों का कहना है कि नदी में अत्यधिक कूड़ा होने की वजह राजमिस्त्री का पता नहीं चल रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि शुक्रवार को फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें