फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से एक लाख रुपये न लाने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, घर से भी निकाल दिया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। एक विवाहिता ने अपने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी ममता सैनी ने कहा कि उसकी शादी 27 जून 2019 को ग्राम उमरपुर थाना शेरकोट जिला बिजनौर यू पी निवासी रोहित सैनी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट करने लगे। शादी के तीन माह बाद ही उसके पति रोहित सैनी, ससुर यशपाल सैनी, सास ब्रम्हावती ने एक लाख रुपए दहेज में देने की मांग की। मांग पूरी करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में आकर रहने लगी। 30 अक्तूबर 2019 को उसका पति, ससुर और उसकी सास उसके मायके आए और एक लाख रुपये दहेज में देने की मांग की। मांग पूरी करने से मना करने पर उन्होंने गाली गलौज कर मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज विनय मित्तल ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें