फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार युवती ने मकान मालिक और उसके पुत्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। किराएदार युवती ने मकान मालिक व उसके पुत्रों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मोहल्ला महेशपुरा निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी मां व बहनों के साथ किराए के मकान में रहती है। लॉकडाउन के कारण वह दो माह का किराया नहीं दे पाई। बीती 10 जून की शाम करीब साढ़े 6 बजे मकान मालिक शम्सुद्दीन किराया मांगने के बहाने उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि मकान मालिक ने बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने अपने बचाव में शोर मचाया तो मकान मालिक के पुत्र शाहनवाज, शाहरूख, सैफ अली व शादाब भी वहां आ गए। इन लोगों ने उसकी बहनों व जीजा साजिद के साथ भी मारपीट की। शाहनवाज ने लोहे के पाइप से हमलाकर उसे व जीजा को घायल कर दिया। दोनों घायलों ने सरकारी अस्पताल में इलाज़ कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक और उसके चारों पुत्रों के खिलाफ धारा 354, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें