खटीमा। कोरोना वायरस को लेकर रेड जोन से लोगों का आना जारी है। मंगलवार को 32 लोगों को विलेज व होम क्वारंटीन किया गया, जबकि हल्द्वानी में अटकी 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर कुछ राहत रही, लेकिन 6 आइसोलेट की रिपोर्ट का इंतजार रहा।
नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि 29 मई को हल्द्वानी भेजे 12 लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब 6 आइसोलेट के स्वास्थ्य पर निगाह रखी जा रही है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इधर नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा व कविता बिष्ट ने रेड जोनों आदि से आए 32 लोगों की जांच की। जिनमें 2 को विलेज क्वारंटीन व 30 को होम क्वारंटीन किया गया। जबकि रविवार को चम्पावत जिले की सीमा में तैनात खटीमा क्षेत्र निवासी डाक्टर व एक पुलिस कांस्टेबल के परिवार के 12 होम क्वारंटीन लोग व एक आइसोलेट नाई के स्वास्थ्य पर निगाह भी रखी जा रही है।