फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर थाने से फरार ठगी का आरोपी गिरफ्तार, ठगी में प्रयुक्त सामान बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ठगी का आरोपी विनोद कुमार पांडेय। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पंतनगर। थाने से फरार हुए ठगी का आरोपी दो महीने बाद पकड़ा गया है। बीते 17 मार्च को धारचूला (पिथौरागढ़) निवासी युवक, अल्मोड़ा की तहसील रानीखेत के बयारी गांव निवासी विनोद कुमार पांडे पुत्र जगदीश चंद्र पांडे को लेकर पंतनगर विवि के सुरक्षा विभाग पहुंचा था, जहां उसने सुरक्षा अधिकारी को बताया कि विनोद ने उससे पंत विवि में पुस्तकालय सहायक पद पर नियुक्ति के लिए 1.26 लाख रुपए लिए थे। इसके लिए उसने पंतनगर विवि से जारी बताकर नियुक्ति पत्र भी दिया था। कुछ दिन बाद नियुक्ति पत्र के फर्जी होने का पता चलते ही उसने विनोद से अपनी दी गई रकम वापस मांगी। जिसे वापस करने केे लिए विनोद ने उसे 17 मार्च को पंतनगर बुलाया था। जहां विनोद ने पैसों को बाद में देने या जल्द ही पंतनगर विवि में नियुक्ति दिलवाने की बात कही। इन्हीं पैसों को देने में आनाकानी के बाद मामला विवि के सुरक्षा विभाग पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति डॉ तेज प्रताप के निर्देश पर सुरक्षाधिकारी आरसी जोशी ने विनोद कुमार पांडे को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ तहरीर सौंपी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विनोद से हिरासत में देर रात पूछताछ कर रही थी कि इसी बीच वह पानी पीने का बहाना बना कर फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन फानन क्षेत्र में चेकिंग समेत पुलिस टीमें गठित कर विनोद की मौजूदगी के संभावित ठिकानों की खाक छानी गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। विवि में फर्जी तरीके से नियुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी करने संबंधी खबर अखबार में छपते ही विनोद की ठगी के शिकार नौ अन्य लोग भी सामने आ गए, जिन्होंने बताया कि उनसे भी एक से दो लाख रूपये विवि में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए हैं। --::: पुलिस से बचने को जंगलों में भटकता रहा भूखा प्यासा ::: पंतनगर। पुलिस गिरफ्त में आए विनोद ने बताया कि थाने से फरार होकर वह जंगलों में निकल गया, जिसके बाद लागू हुए लॉकडाउन में सभी दुकाने बंद हो गईं और जगह जगह पुलिस सक्रिय होने से उसे कई-कई दिनों तक भूखा प्यासा रहना पड़ा। इस दौरान उसने खत्तों में रहने वाले लोगों से मांगकर खाना खाया। बताया कि पकड़े जाने से कुछ दिन पूर्व ही वह हल्द्वानी अपने कमरे पर आया था। --:: निशानदेही पर यह सामान हुआ बरामद :: पंतनगर। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पकड़े गए विनोद की निशानदेही पर पंचायतघर हल्द्वानी से फूलचौड़ जाने वाली सड़क पर किराए के कमरे से दो लैपटाप, एक प्रिंटर, तीन मोहर, पंतनगर विवि के आठ नियुक्ति व पहचान पत्र, 193 लेजर फोटो सीट, 49 पासपोर्ट साइज फोटो, सात कार्यालय आदेश सहीट, छह शपथ पत्र, 12 ऐप्लीकेशन फार्म, 17 नियुक्ति पत्र, दो सेलरी स्लिप व 794 शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति बरामद की गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें