जसपुर। लॉकडाउन तथा धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 5 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसआई दिनेश बल्लभ ने बताया कि शनिवार की दोपहर को वह पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। बाजार में बिश्नोई मंदिर के पास मोहल्ला जटवारा निवासी अजीम मोहल्ला दिला सिंह निवासी रामवीर प्रियांशु गणेश सिंह मदन सिंह कपड़ों की फड़ लगाकर कपड़ा बेच रहे थे। इनके पास भीड़ लगी थी इनमें से कोई भी मास्क तथा दस्ताने नहीं पहने था जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा था। लॉक डाउन तथा धारा 144 का उल्लंघन कर रहे थे पांचों दुकानदारों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।