फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की मरम्मत का काम शुरू

Wed, 21 Feb 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के जिला अयुर्वेदिक एवं पंचकर्मा अस्पताल की दीवार पर पुट्टी करता मजदूर। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म अस्पताल के जर्जर भवन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। अस्पताल के चोक सीवर टैंक की साफ-सफाई के साथ ही तीन शौचालय तैयार किए जा रहे हैं। इससे अब अस्पताल के स्टाफ और वहां आने वाले मरीजों को शौचालय की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पुराने जिला अस्पताल भवन में जिला आयुर्वेदिक एवं पंचकर्म अस्पताल चल रहा है। अस्पताल की छत से प्लास्टर गिर रहा था। सरिया तक दिखने लगी थीं। अस्पताल प्रबंधन ने डीएम से भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग की थी। लेकिन जमीन न मिलने से हालात जस के तस थे। 25 जनवरी के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को अस्पताल की छत से गिरता प्लास्टर और झांकते सरिये दे रहे हादसों को दावत शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए प्रमुखता से उठाया।
खबर प्रकाशित होते ही डीएम उदयराज सिंह ने पुराने जर्जर अस्पताल के भवन की स्थिति पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी और डीएम ने आयुष विभाग से मरम्मत के लिए जारी तीन लाख रुपये के बजट से तत्काल मरम्मत का कार्य कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अब अस्पताल की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। अस्पताल में पानी की सुविधा के साथ ही चोक सीवर टैंक व क्षतिग्रस्त शौचालयों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। फार्मासिस्ट कार्यालय की जर्जर छत की भी मरम्मत की गई है। - डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें