फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सर्विस रोड की मरम्मत शुरू, जाम के बने हालात

Sat, 31 Jan 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास आरओबी की सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इससे एक ही सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही से दिनभर जाम के हालात बने रहे। डिपो प्रशासन का आरोप है कि सर्विस रोड पर निर्माण कार्य की जानकारी एनएचएआई ने नहीं दी है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे में बसों के आने और जाने के लिए सर्विस रोड बनाई गई थी जो कि काफी समय से क्षतिग्रस्त है। सर्विस रोड इतनी संकरी है कि बसों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। सर्विस रोड पर नीम का पेड़ बसों की साइड से लगता है जिसकी लॉपिंग की मांग की जा रही है।
शुक्रवार सुबह एनएचएआई की ओर से एक सर्विस रोड को बंद कर दिया गया और बसों सहित अन्य वाहन एक ही सर्विस रोड से आने और जाने लगे। इससे दिनभर आरओबी के पास जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि एनएचएआई की ओर से सूचना नहीं दी गई है जिससे बसों के संचालन में परेशानी हुई। दूसरी ओर एनएचएआई के सहायक अभियंता मनोज भट्ट ने बताया कि सर्विस रोड बेहद क्षतिग्रस्त है जिसे ठीक किया जा रहा है। बताया कि जब तक सर्विस रोड सही नहीं होगी तब तक एक ही सर्विस रोड से यातायात चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें