सितारगंज। आईडीएसपी की रैपिड रिस्पांस टीम की जांच में पानी के सैंपल फेल होने से सकते में आए जल संस्थान की गठित टीम ने सभी पेयजल पाइपलाइनों के संयोजन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में टीम को विभागीय सर्विस पेयजल पाइपलाइन सही पाई गई जबकि इस्लामनगर में सात उपभोक्ताओं के जल संयोजन की व्यक्तिगत सर्विस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिली। ईई अजय कुमार ने बताया कि विभाग की स्थापित प्रयोगशाला में पेयजल नलकूपों, जलाशयों और उपभोक्ताओं से नियमित रूप से पेयजल के सैंपल एकत्रित कर जांच कराई जा रही है।
टीम उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर पेयजल पाइपलाइनों को नियमित रूप से बदलवाने के लिए जागरुक कर रही है। इसके अलावा पंप गृहों का भी नियमित क्लोरिनेशन किया जा रहा है। उन्हें बताया कि निरीक्षण में विभाग को क्षतिग्रस्त पाई गई व्यक्तिगत सर्विस पाइपलाइन की मरम्मत कराई जा रही है।