फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
रुद्रपुर एनएच-74 में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 में नवोदय स्कूल के पास 200 एमएम की टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पाइनलाइन की मरम्मत करने के बाद सड़क में किए गड्ढे को भी जलसंस्थान को ठीक करना होगा। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से मॉडल कॉलोनी, रम्पुरा आदि क्षेत्रों में पानी की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘एनएच-74 का धंसा हिस्सा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि हाईवे में पेयजल लाइन टूटने से मॉडल कॉलोनी और रंपुरा क्षेत्र के करीब 500 से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क धंसने से वहां गड्ढा हो गया है।
मामले में एनएच और जलसंस्थान के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जलसंस्थान के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर टीम भेजकर टूटी पेयजल पाइपलाइन को ठीक कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलसंस्थान के जूनियर इंजीनियर मो. आसिम ने बताया कि पाइपलाइन ठीक करने के निर्देश उच्चाधिकारियों से मिले हैं। इसके बाद हाईवे पर टूटी पाइपलाइनों को ठीक कराया जा रहा है। इधर, एनएच के परियोजना निदेशक योगेंद्र शर्मा ने बताया कि जलसंस्थान की ओर से ही एनएच में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुए गड्ढे को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें