फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में हटाएं खकरा नदी का अतिक्रमण

Mon, 17 Sep 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
विज्ञापन
uttarakhand high court
विज्ञापन

वर्ष 2015 में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने खकरा नाले को नदी मानते हुए उस पर हुए अतिक्रमण को तीन माह में हटाने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


अमाऊं निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट ने वर्ष 2015 में उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में कहा था कि पालिका क्षेत्र को छोड़कर खकरा नदी के दोनों ओर निर्माण कार्यों के कारण नदी नाले के रूप में परिवर्तित हो गई है। इससे ग्रामसभा अमाऊं सहित अन्य ग्रामसभाएं बाढ़ की समस्या से जूझ रही हैं। याचिकाकर्ता ने नदी के दोनों ओर के अवैध निर्माणों को हटाने, पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर नाले का रूप ले चुकी खकरा नदी को पुराने स्वरूप में लाने की गुहार लगाई थी।

उच्च न्यायालय की डबल बेंच में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने चार सितंबर को दिए गए अपने फैसले में खकरा नदी से अतिक्रमण को तीन माह में हटाने का आदेश दिया था।  बता दें कि वर्ष 2012 में याची कविंद्र कफलिया की जनहित याचिका पर नगर पालिका क्षेत्र के अंदर खकरा नदी, ऐंठा नाले सहित नगर के 483 अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने के आदेश न्यायालय पहले ही जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविंद्र कफलिया ने कहा कि नगर पालिका का विस्तार हो गया है, जिससे खकरा नदी का एक बड़ा हिस्सा पालिका क्षेत्र में आ गया है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अंदर और बाहर दोनों अतिक्रमण हटने हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें