फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 30 हजार परिवारों को राहत, प्राधिकरण ने बिजली कनेक्शन में किया आंशिक संशोधन

Tue, 09 Dec 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला प्रशासन ने दाननामा व नजूल की जमीन पर बसे 30 हजार परिवारों को राहत दे दी है। 28 नवंबर से पहले बने भवनों को बिजली का कनेक्शन लेने के लिए अब प्राधिकरण से नक्शा पास कराने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद बनने वाले भवनों पर नियम शर्त लागू होंगे। विधायक शिव अरोरा ने डीएम से लोगों के लिए रियायत मांगी। दो घंटे बाद जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने पत्र जारी कर आंशिक छूट दे दी गई है।
विज्ञापन

28 नवंबर को जिला विकास प्राधिकरण ने आदेश जारी किया था कि रुद्रपुर में घरों में बिजली कनेक्शन से पहले नक्शा पास कराया अनिवार्य होगा। इस आदेश के बाद सैकड़ों लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। दो दिन पहले रंपुरा की महिला को बिजली कनेक्शन नहीं मिलने पर विधायक शिव अरोरा भड़क गए थे।
उन्होंने ऊर्जा निगम कार्यालय में पहुंचकर एसडीओ को खरी खोटी सुनाई थी। सोमवार को विधायक डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मिले। उन्होंने कहा कि रंपुरा, खेड़ा, ट्रांजिट कैंप समेत कई क्षेत्रों के लोग सालों से नजूल व दाननामा की जमीन पर बसे हैं। इसलिए उन्हें बिजली कनेक्शन में रियायत दी जाए और लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

विधायक से वार्ता के बाद डीएम ने एक कमेटी का गठन किया। डीएम के आदेश के बाद प्राधिकरण के सचिव ने पूर्व के आदेश में आंशिक बदलाव कर दिया। बताया कि 28 नवंबर से पहले बने घरों में नक्शे की अनिवार्यता नहीं होगी। आदेश की एक कॉफी ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को भी भेज दी गई है। इधर, विधायक का कहना है कि इस आदेश से उनकी विधानसभा के 30 हजार परिवार व पूरे जिले के लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।


ठुकराल पहुंचे देहरादून
बिजली कनेक्शन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सोमवार को देहरादून पहुंच गए। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। कहा कि रुद्रपुर के हजारों परिवार दाननामा व नजूल भूमि पर बसे हैं। लोगों को बिजली का कनेक्शन देने में छूट दी जाए। ठुकराल ने बताया कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में डीएम से फोन पर वार्ता की और समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें