फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में राहत की बारिश, ओले गिरे

Wed, 04 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में ओलावृ‌‌िष्‍ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंगलवार को पहाड़ों में हुई झमाझम बारिश और बर्फवारी के बाद तराई के मौसम ने भी करवट बदल ली। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। पंतनगर मौसम विज्ञानियों के अनुसार तराई में आगामी 24 घंटे बारिश रहने की संभावना है। इसके अलावा आंधी भी चलने की संभावना है। आसमान में कड़कड़ाती बिजली और झमाझम हुई बरसात और ओलावृष्टि ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई है।
बुधवार को देर शाम बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पड़ी फुहारों और ओलावृष्टि ने मौसम को सुहावना बना दिया। खटीमा से लेकर जसपुर तक हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने में मदद की। झमाझम हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। देर शाम गरज के साथ पड़ी फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तराई में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मकान में गिरी बिजली, युवती बेहोश
काशीपुर। बारिश के साथ गरजी बिजली एक मकान में जा गिरी। बिजली को गिरता देख पड़ोसी युवती बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर का आधा हिस्सा काम नहीं कर रहा है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की देर शाम ग्राम उत्तरी पैगा में बारिश के साथ बिजली कड़की और ज्ञान सिंह के मकान पर जा गिरी। जिससे मकान के लेंटर में चार इंच का सुराख हो गया। पड़ोसी चंद्रपाल की पुत्री नेहा (20) अपने दरवाजे पर खड़ी थी और बिजली गिरता देख वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे उठाया तो उसका आधा हिस्सा काम नहीं कर रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें