फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मरीजों और तीमारदारों को गर्मी से मिली राहत

Fri, 03 Oct 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में अब मरीजों और तीमारदारों को गर्मी का अहसास नहीं होगा। इसके लिए अस्पताल की गैलरी और वार्डों में पंखे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के महिला पुरुष वार्ड और गैलरी में कई पंखें बंद हो गए थे। कई कछुआ गति से चल रहे थे। इससे वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही थी।
अब अस्पताल प्रशासन ने पंखे बदलवाने के निर्देश दिए हैं जिसका काम दो दिन से चल रहा है। अब तक सर्जन कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, मेडिकल कक्ष, टीबी विभाग, दवा वितरण काउंटर, वार्डों के सामने गैलरी में पंखे लगा दिए गए हैं। अब मरीजों को गर्मी में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
अस्पताल में करीब 50 पंखे लगाए जाएंगे। इमरजेंसी में भी एसी लगवा दिया है। मरीजों व तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। शीघ्र ही अस्पताल लाइटों से भी जगमगाएगा। - डॉ. संदीप दीक्षित, सीएमएस, एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें