फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेल यात्रियों को राहत... किच्छा होकर दौड़ी मुंबई-काठगोदाम सेंट्रल ट्रेन

Fri, 29 May 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वात्तर रेलवे ने रेल यात्रियों को राहत दी है। मुंबई-काठगोदाम के बीच शुरू हुई साप्ताहिक सेंट्रल ट्रेन किच्छा होकर गंतव्य के लिए जाएगी। इसका संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

21907 मुंबई सेंट्रल ट्रेन बुधवार को काठगोदाम के लिए रवाना हुई। बृहस्पतिवार को 21908 काठगोदाम से मुंबई के लिए चली। ट्रेन में 18 कोच लगाए गए हैं जिसमें दो जीएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, सात शयनयान, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी व एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी कोच रहेंगे।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि काठगोदाम से ट्रेन शुरू होकर हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी जंक्शन, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, बोरीवली होकर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन काठगोदाम से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें