फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होली पर यात्रियों को राहत, दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें

Mon, 23 Feb 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशीपुर रोडवेज डिपो ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो प्रशासन ने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसें तैनात की हैं।
विज्ञापन

काशीपुर डिपो से सामान्य दिनों में प्रतिदिन 16 रोडवेज बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित होती हैं। ये बसें मुख्य रूप से रामनगर से होकर चलती हैं। लेकिन होली के त्योहार के कारण यात्रियों की संख्या में अचानक हुए इजाफे को देखते हुए डिपो ने अपनी बसों की संख्या बढ़ाकर 20 कर दी है। दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार न करना पड़े और सफर सुगम रहे। इसके लिए डिपो ने अपनी चार रिजर्व बसों को भी इसी रूट पर चलाया है।
कोट
- दिल्ली से पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। - नवीन आर्य, एजीएम, काशीपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें