फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज के नियमित कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Wed, 29 Oct 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन निगम के नियमित कर्मियों को अब तक सितंबर महीने का वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडलीय मंत्री मनिंदर सिंह ने बताया कि संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मंगलवार को सितंबर के वेतन का भुगतान हुआ है। अक्तूबर का महीना भी बीतने को जा रहा है। नियमित कर्मियों को सितंबर का ही वेतन नहीं मिला है। कहा कि वेतन विलंब से मिलने को लेकर आंदोलन को लेकर रोडवेज के सभी कर्मचारी संगठनों से वार्ता चल रही है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के क्षेत्रीय मंत्री दिनेश कुमार ने अक्तूबर का वेतन सात नवंबर तक देने की मांग की है। कहा है कि समय पर वेतन न देना अन्याय है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें