खटीमा। उत्तराखंड क्रांति दल ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर खटीमा तहसील के थारू गैर थारू भूमि विवाद के मुद्दे के समाधान के लिए कमेटी का गठन करने की मांग की। उन्होंने खटीमा मुख्य चौराहे का नाम शहीद चौक करने, वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण, खटीमा को जिला घोषित करने आदि मांग की। वहां पर जिला अध्यक्ष राम सिंह धामी, जीवन चंद्र भट्ट, शहाबुद्दीन अंसारी, शिवशंकर भाटिया आदि थे। संवाद