रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में बाउंसरों ने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार देर शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें काले कपड़े पहने दो बाउंसर कुर्सी पर बैठे एक बुजुर्ग सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला मेट्रोपोलिस मॉल का निकला। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि जांच के बाद बुजुर्ग की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।