रुद्रपुर। परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल की स्पीड धीमी होने से लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के लिए पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सारथी पोर्टल में पिछले सप्ताह से लगातार दिक्कत आ रही है। पिछले सप्ताह सर्वर डाउन होने से तीन दिन कई घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा था। सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से पोर्टल की स्पीड धीमी हो गई। इससे लाइसेंस और वाहन पंजीकरण का काम निपटाने में विलंब हुआ। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि सारथी पोर्टल का संचालन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से होता है। पोर्टल की की स्पीड धीमी होने से दिक्कत आई।