रुद्रपुर। ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी गौतम ने पुलिस को बताया कि छह दिसंबर की रात दो बजे वह अपने दोस्त सुमित, रितिक, सचिन, नरेंद्र कुमार के साथ दक्ष चौराहे से काम करके घर जा रहे थे। खेड़ा पहुंचने पर रामू, शुभम, दिपेश, मनोज, अंकित, विक्रम ने उन्हें घेर लिया। तमंचा तानकर गालीगलौज की और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। आरोप है कि वह जान बचाकर घर पहुंचा तो अभियुक्तों ने घर में पहुंचकर तोड़फोड़ की और दोबारा उसकी पिटाई कर दी। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में छह अभियुक्तों पर प्राथमिकी कर ली गई है।