फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मजदूरों से भरा थ्रीव्हीलर पलटा 13 घायल

Sun, 11 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मजदूरों से भरा थ्रीव्हीलर अनाचक पलट गया। जिसमें 13 महिलाएं घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। थ्रीव्हीलर में 16 सवारियां भरी थी। सीएचसी में इलाज करने को लेकर भाजपा नेता  की स्टाफ से झड़प हो गई। हालत गंभीर होने पर दो महिलाओं को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को देर हाइवे पर गांव पिपलिया स्थित एक फैक्ट्री से 16 महिलाएं मजदूरी करके थ्रीव्हीलर से घर लौट रही थी कि गांव रतनपुरा ऊंचा पुल के पास थ्रीव्हीलर अचानक पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने थ्रीव्हीलर के नीचे दबकर घायल हुई गांव सीताकालोनी निवासी सोनू, प्रेमलता, प्रीति, पुष्पा, पूनम, रंजनी, रुबी, पूजा सहित आठ महिलाओं और किशोरियों को सीएचसी में भर्ती कराया। चालक सहित अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है। आरोप है कि पीपीपी मोड से संचालित सीएचसी स्टाफ ने घायलों को इलाज करने में आनकानी की। जिस पर भाजपा नेता राजेश कुमार, मोहन सिंह ने कार्यर्ताओं के साथ हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों से नोंकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर गांव बेरिया दौलत में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में इसी गांव निवासी जीत सिंह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें