फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे स्टेशन पर कछुआ गति से चल रहा पुनर्विकास कार्य

विज्ञापन
काशीपुर में स्टेशन पर चलता कार्य। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर करीब दो महीने से पुनर्विकास का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी कार्य की गति बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। विभाग 30 जून तक कार्य पूर्ण नहीं होने पर जुर्माना बढ़ा सकता है।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब आठ महीने से काशीपुर रेलवे स्टेशन पर करीब साढ़े 8 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 फरवरी को प्रधानमंत्री रिमोट से बटन दबा कर शिलान्यास कर चुके हैं। इसके बाद भी कार्य धीमी गति से चल रहा है। अप्रैल में रेलवे की गतिशक्ति टीम ने निरीक्षण कर 30 जून तक कार्य पूर्ण करने के ठेकेदार को निर्देश दिए थे। इसके बाद जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी थी।
-
होने हैं यह विकास कार्य
स्टेशन परिसर में यातायात योजना के साथ सर्कुलेटिंग परिसर का विस्तार एवं सुधार कार्य, बागवानी का विकास, आधुनिक एवं उन्नत प्रकाश व्यवस्था, नए मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण, दिव्यांगों के लिए रैंप, वॉटर कूलर, प्रतीक्षालय कक्ष में माड्यूलर दीवार बैंक, स्वचालित घोषणा प्रणाली, प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर जीपीएस घड़ी, स्टेशन के प्रवेश/निकास द्वार व प्लेटफार्म पर सीसीटीवी कैमरे, एलईडी स्टेशन नाम बोर्ड, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, पैदल उपरिगामी पुल (ओवर ब्रिज), ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम, सौर ऊर्जा पैनल आदि कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य 30 जून तक पूरा होना है। इसके बाद ठेकेदार कंपनी पर जुर्माना बढ़ाया जाएगा।
-राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल पूर्वोत्तर रेलवे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें