फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जिले की यूपी सीमाओं पर रेड अलर्ट

विज्ञापन
दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली पर संदिग्धों की घुसपैठ को रोकने के जिले से लगने वाली यूपी की सीमाओं पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा सीमाओं पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

अपराध के लिहाज से जिला बेहद संवेदनशील है। यूपी के पांच जिलों की सीमाओं से सटा होने से दिवाली पर संदिग्धों की घुसपैठ का खतरा बढ़ जाता है। बंद घरों में सेंधमारी कर चोर फरार हो जाते हैं। हाल ही में देव होम्स में तीन घरों, कीतरपुर में एक वृद्धा और स्वास्थ्य कर्मी के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है।
चोरों और संदिग्धों की घुसपैठ को रोकने के लिए एसएसपी डीएस कुंवर ने सभी थाना, चौकी पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर और गांव में देर रात तक गश्त करने एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिवाली आने पर चोरी, डकैती, झपटमारी और हत्या की घटनाएं बढ़ जाती है। संदिग्धों की घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। यूपी की सीमाओं पर पल-पल नजर रखी जा रही है। जिले को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। - दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें