फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर, जसपुर और काशीपुर के किसानों से हो सकती है रिकवरी

Tue, 02 Jan 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में लिप्त किसानों से जल्द ही मुआवजे की रकम की रिकवरी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण के नाम पर फर्जी तरीके से करोड़ों का मुआवजा लेने वाले करीब 35 काश्तकारों के बैंक खातों को सीज करने की एसआईटी तैयारी कर चुकी है। इनमें काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के काश्तकार शामिल हैं। एफएसएल देहरादून से मिलने वाली जांच रिपोर्ट का भी एसआईटी को इंतजार है। रिपोर्ट मिलते ही कुछ अफसरों और काश्तकारों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन


तहसीलवार भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी अब घोटाले में लिप्त अफसरों, काश्तकारों को गिरफ्तार करने के साथ ही बैक डेट में जमीनों की 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने वाले काश्तकारों से रिकवरी की तैयारी में भी जुट गई है।
जसपुर और काशीपुर तहसील की जांच पूरी करने के बाद एसआईटी ने दोनों तहसीलों के एक दर्जन लोगों को जेल भेज दिया है। बाजपुर तहसील की जांच में भी सामने आये 60 मामलों में से अधिकांश की जांच एसआईटी लगभग पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन


तीनों तहसीलों में घोटालेबाजों को बेनकाब करने के लिए एसआईटी ने जहां एसएलओ कार्यालय के साथ ही तहसील के दस्तावेजों को खंगाला, वहीं हर तहसील के दर्जनों काश्तकारों से भी पूछताछ की। काश्तकारों द्वारा बैक डेट में 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा लेने के साक्ष्य जुटाने के लिए एसआईटी ने तीनों तहसीलों के कई काश्तकारों के बैंक खातों को भी खंगाला था। इसमें करोड़ों का मुआवजा लेने की पुष्टि होने के बाद अब एसआईटी ने तीनों तहसीलों के करीब 35 काश्तकारों को चिन्हित कर उनके बैंक खातों को सीज करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए एसआईटी नोटिस तैयार कर रही है। जल्द ही खातों को सीज कर उनकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी।

इधर, काश्तकारों के हस्तलेख और तहसील कर्मियों के हस्ताक्षर मिलान के लिए देहरादून भेजे गये दस्तावेज का भी एसआईटी को इंतजार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी जल्द ही घोटाले में लिप्त और लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर सकती है। गदरपुर तहसील के दस काश्तकारों से भी सोमवार को एसआईटी द्वारा पूछताछ की गई। आठ काश्तकारों को पूछताछ के लिए नोटिस भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें