फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता चल रहा स्कूल बंद कराया

Wed, 10 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी बीएल आर्य ने गांव रामजीवनपुर स्थित लाइव ब्राइट कांवेंट स्कूल का निरीक्षण किया। मान्यता के कागजात न दिखाए जाने पर बीईओ ने स्कूल बंद करा दिया। बीईओ ने कहा कि स्कूल में पंजीकृत 32 बच्चों को पास के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव रामजीवनपुर में दो साल से रामपुर (यूपी) के गांव किशनपुर मोलागढ़ निवासी मोहम्मद अकरम कांवेंट स्कूल संचालित कर रहा था। प्रधान कस्तूरी देवी ने बीते साल चार जुलाई को डीईओ से बगैर मान्यता स्कूल चलने की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। बीते शुक्रवार को प्रधान पति प्रेम सिंह ने एसडीएम तीरथपाल सिंह से कार्रवाई की मांग की।

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बीईओ बीएल आर्य टीम के साथ गांव रामजीवनपुर पहुंचे। उन्होंने कांवेंट स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी प्रकार की पत्रावलियां नही मिली। मौजूद शिक्षक को फटकारते हुए स्कूल बंद करा दिया। अभिभावकों से स्कूली बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाने की अपील की। इधर स्कूल संचालक अकरम का कहना है कि गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों की सहमति से स्कूल खोला गया था। मान्यता के लिए फाइल तैयार कराई जा रही है। उम्मीद है कि स्कूल को मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें