श्रम आयुक्त ने ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित एक पेपर मिल के प्रबंधक और डायरेक्टर के खिलाफ दो करोड़ 22 लाख की वसूली के लिए आरसी जारी कर दी है।
यह कार्यवाही कर्मचारियों के छह माह का बकाया वेतन देने के लिए की गई है। शुक्रवार को एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि ठाकुरद्वारा मार्ग पर स्थित एक पेपर मिल छह माह से बंद है। मिल ने कर्मचारियों का करीब छह माह का वेतन नहीं दिया है। श्रमायुक्त ने बकाया वेतन देने के लिए दो करोड़ 22 लाख रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। इसके लिए मिल के प्रबंधक और डायरेक्टर को 15 दिन में बकाया वेतन का ब्याज सहित भुगतान करने का नोटिस जारी किया गया है।
यदि 15 दिन के भीतर कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया तो इसके बाद प्रबंधक और डायरेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होगा। एसडीएम ने बताया कि करीब तीन-चार सौ कर्मचारी परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मिल प्रबंधकों को कई बार भुगतान करने का समय दिया जा चुका है।