फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से सटे नालों के किनारे बेलगाम मिले कच्ची शराब माफिया, 12 भट्टी पकड़ीं

विज्ञापन
खटीमा में बरामद कच्ची शराब, बरामद उपकरण, आरोपी व आबकारी टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। लॉकडाउन के बीच भी क्षेत्र के जंगलों में कच्ची शराब माफिया बेलगाम हैं। ताजा मामले में आबकारी दल ने आबादी से सटे जगलों के नालों में 12 शराब भट्टी पकड़ी। जबकि दो आरोपियों के कब्जे से 80 लीटर शराब बरामद हुई। बता दें कि क्षेत्र के सुरई वन रेंज, किलपुरा वन रेंज, खटीमा वन रेंज के आबादी से सटे नालों में अक्सर कच्ची शराब माफिया सक्रिय रहते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही आबकारी दल कच्ची शराब माफिया के खिलाफ अभियान में जुटा। क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि टीम ने सुरई वन रेंज के आबादी से सटे नालों के किनारे छापे मारे। टीम ने वनगवां, रघुलिया, हल्दी फार्म के पास जंगल में 12 भट्टी कच्ची शराब, 8 हजार लीटर लाहन, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसमें आरोपी रघुलिया निवासी तारा सिंह, सूरज सिंह को 40-40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।लाहन को नष्ट व भट्टी को तोड़ा गया। टीम में क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी के साथ हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, सतीश कुमार, महिला कांस्टेबल सुनीता रानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें