फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में रवि ने झटका स्वर्ण व कांस्य पदक

Fri, 14 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में रवि पाल को सम्मानित करते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। युगांडा में चार से नौ जुलाई तक लेवल थ्री पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल का आयोजन हुआ। इसमें रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी रवि पाल ने युगल वर्ग में वंश के साथ खेलते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मिश्रित युगल में संजना के साथ खेलते हुए उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रुद्रपुर लौटने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। युवाओं ने शहर में बाइक रैली भी निकाली।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि उनके पिता प्रीतम पाल डेयरी संचालक हैं, जबकि मां सीला गृहिणी हैं। वह दिल्ली में रहकर इंग्लिश ऑनर्स में पीजी कर रहे हैं। कोच सलमान खान और अभय मेहरा कई साल से उन्हें दिल्ली में प्रशिक्षित कर रहे हैं। बताया कि पूर्व में लखनऊ में हुई चौथी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में खेलते हुए कमर में झटका लगने से उन्हें चोट लग गई थी, जो कि अभी तक दर्द दे रही है। इसके बावजूद वह स्वर्ण पदक के लिए डटे रहे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, समाजसेवी संजय ठुकराल आदि लोगों ने रवि को सम्मानित किया। आवास नारायण कॉलोनी में मेयर रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, नेत्रपाल मौर्य, छेदालाल पाल, राजकुमार कोली, चंद्रसेन कोली, सत्यप्रकाश आदि ने रवि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें