फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब ब्लॉक स्तरीय पदक प्राप्त करने वाले भी बन सकेंगे खेल प्रशिक्षक

Fri, 14 Jul 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग सातों ब्लॉक में एक-एक खेल प्रशिक्षक की करेगा तैनाती
विज्ञापन

पीआरडी जवानों के बराबर होगा मानदेय, प्रतिदिन 570 रुपये के हिसाब से नियुक्त होंगे खेल कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। अब जिला या ब्लॉक स्तरीय खेलों में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी भी खेल प्रशिक्षक बन सकते हैं। युवा कल्याण विभाग की ओर से जिले के सातों ब्लॉक में एक-एक खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रशिक्षकों को पीआरडी जवान के बराबर 570 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
युवा कल्याण निदेशालय की ओर से ब्लॉक में खेल प्रशिक्षक की तैनाती करने के लिए विभाग को निर्देश मिल गए हैं। ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सातों ब्लॉक में एनआईएस प्रशिक्षक रखने का प्रावधान किया गया है। खेल प्रशिक्षक गांव-गांव में जाकर 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल सहित अन्य खेलों का बुनियादी प्रशिक्षण देंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अगर एनआईएस प्रशिक्षक नहीं मिला तो उसके स्थान पर बीपीएड अभ्यर्थी (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त) रखा जाएगा। बताया कि अगर यह भी नहीं मिले तो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त या फिर राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त अभ्यर्थी रखे जाएंगे। अगर इनमें से भी किसी ने आवेदन नहीं किया तो अर्द्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त ऐसे जवान जो पूर्व में खिलाड़ी रहा हो। नहीं तो जिले स्तर या ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी खेल प्रशिक्षक बनाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रशिक्षित
रुद्रपुर। आगामी राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए ब्लॉक में तैनात होने वाले कोच खेल महाकुंभ के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे ताकि वह प्रदेश या राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर खेल सकें। रावत ने बताया कि युवा कल्याण की ओर से हर साल खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की जाती है। खेल प्रशिक्षक के आवेदन ब्लॉक जमा होंगे। बीडीओ की ओर से योग्यता के आधार पर खेल प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें