जसपुर में पात्र महिलाओं को राशन का वितरण करतीं भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को मोहल्ला नईबस्ती, भूपसिंह, जटवारा में निर्धन महिलाओं को आटा, दाल, चावल, तेल आदि का वितरण किया। महिला कार्यकर्ताओं ने वहां पर मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की भी जानकारी दी। वहां पर उमा विश्नोई, रुचि चौहान, मीनू वर्मा, मंजू देवी, कमला देवी, रेखा रानी, शिवकन्या गुप्ता, किरन रानी आदि थे।