फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत बाबा तारा सिंह जी के अंतिम अरदास पर शबद कीर्तन

विज्ञापन
बाजपुर में गुरुद्वारा साहिब में संगत। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव मझरा खुशालपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण में संत बाबा तारा सिंह (बाबा बाई) के भोग और अंतिम अरदास पर शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित संत बाबा तारा सिंह जी के अंतिम अरदास कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरु वाणी का गुणगान किया। इस दौरान बाबा दर्शन सिंह, रागी जत्था बाबा गुरदेव सिंह कुल्ली वालों ने कथा शबद कीर्तन किए। गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब दुख निवारण के संत बाबा तारा सिंह जी 26 मई 2021 को अनंत में विलीन हो गए थे। वहां पर त्रिलोक सिंह, जसपाल सिंह, सलवंत सिंह, हरजीत सिंह, ध्यान सिंह, गुरमुख सिंह, गुरनाम सिंह, बलविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें