राशन की दुकान खुलने का इंतजार कर रहे और धारा
- फोटो : AMAR UJALA
सुल्तानपुर पट्टी। नगर की सस्ता गल्ला दुकानों पर विक्रेताओ ने राशन वितरण करना शुरू कर दिया है । विक्रेताओ ने उपभोक्ताओं को सामाजिक दूरी बनाए रखने की ताकीद करते हुए राशन बांटा।नगर के प्रतिदिन एक - एक वार्ड को राशन बांटा जा रहा है ताकि राशन की दुकानों पर कार्डधारकों की भीड़ न लगे। बृहस्पतिवार सुबह से ही राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं की लाइन लगना शुरू हो गई ।सस्ता गल्ला की दुकानों में कार्ड धारकों को अप्रैल माह का राशन दिया जा रहा है । इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान राशन सामग्री ओवर रेट पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने खाद्य सामग्रियों के रेट जारी किए है ।
सुल्तानपुर पट्टी में राशन की दुकान खुलने का इंतजार कर रही महिलाएं
- फोटो : AMAR UJALA
सुल्तानपुर पट्टी में राशन की दुकान खुलने का इंतजार कर रही महिलाएं