रोहित अपनी मां के साथ बिखरा हुआ घर दिखता
- फोटो : AMAR UJALA
साढौरा( यमुनानगर) लॉक डाउन के चलते साढौरा में दुर्गा मंदिर के पास सुने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर इस मकान से 35 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने केस दर्ज के जांच शुरू कर दी है। दरअसल, दुर्गा मंदिर के पास का निवासी रोहित बतरा 20 मार्च को अपनी मां सहित बिलासपुर में अपने मामा यहां गया था। वहां कुछ दिन ठहरा। इसी दौरान कोरोना के चलते हालात बिगड़ गए। इस वजह से उसका परिवार अपने घर नहीं लौट पाया लेकिन जैसे तैसे करके वो बुधवार शाम 7 बजे अपने घर वापिस आया तो उसने दरवाजा खोलकर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।जब उसने घर मे तालाशी ली तो देखा कि अलमारी व बेड के अंदर रखी नगदी गायब है।
अलमारी में बिखरा हुआ सामान
- फोटो : AMAR UJALA
अलमारी में बिखरा हुआ सामान