फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया अखंड भारत स्मृति दिवस

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated Akhand Bharat Memorial Day - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर/ काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को देर शाम अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर अखंड भारत का मानचित्र बनाकर मोमबत्ती जलाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर संघचालक सुशील सिंगला ने किया। इस मौके पर गोविंद, सचिन, रोहित बंसल, राजेश कुमार, अनंत जैन, नरेश गोयल, दीपक, रविकांत, सुखविंदर, युवराज, संजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

वहीं काशीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर अखंड भारत का मानचित्र बनाकर दीप प्रज्वलित करके 14 अगस्त 1947 के दिन हुए भारत के विभाजन को अखंड भारत स्मृति दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख डॉक्टर अक्षय ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, तिब्बत, म्यांमार, श्रीलंका, भूटान समेत कई देश भारत भूमि के ही अंग थे परंतु विभिन्न कारणों से भारत का विभाजन होता रहा है।
भविष्य में इस प्रकार के विभाजन का दंश भारत को ना झेलना पड़े, इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखंड भारत स्मृति दिवस मनाता है। उन्होंने कहा हमें विभाजनकारी शक्तियों से बचाकर भारत भूमि को अखंड बनाए रखने का संकल्प करना है। इस अवसर पर संघ के प्रांत, विभाग, जिला एवं नगर के कई दायित्व वान कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें