फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बावजूद ऑनलाइन नहीं हुए सभी राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्ति विभाग के अधिकारी डीएम के आदेश को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जनता की समस्या को देखते हुए डीएम ने एक सप्ताह पहले सभी राशन कार्ड ऑनलाइन करने के आदेश दिए थे लेकिन एक सप्ताह बाद भी सभी राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं हो सके हैं। इस कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिले में चार लाख लोग एसएफवाई, एनएफएसए और एवाई राशन कार्डधारक हैं। सभी वर्ग के कार्ड धारकों को सरकार की ओर से यूनिट के हिसाब पर गेहूं, चावल और दाल दी जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 की शुरूआत में राशन कार्ड ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। पूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ढाई हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो सके। डेढ़ हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड ऑनलाइन करने में गड़बड़ी कर दी गई। ये कार्ड धारक पिछले एक साल से राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
राशन कार्ड ऑनलाइन न होने की शिकायत भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने डीएम के समक्ष रखी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीते बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु ने डीएसओ तेजबल सिंह को दो दिन में सभी राशन कार्ड ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। एक सप्ताह बाद भी लोग राशन कॉर्ड ऑनलाइन कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के बाहर चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार की ओर से मुफ्त राशन तो दूर उन्हें वह राशन भी नहीं मिल पा रहा है जिसके वह हकदार हैं।
विज्ञापन

राशन कार्ड ऑनलाइन करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्द यह काम पूरा कर लिया जाएगा। जिन लोगों के राशन कार्ड में गड़बड़ी हुई है उन्हें भी सुधारा जा रहा है। तेजबल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
जसपुर के हर घर में होगी राशन कार्ड की जांच
जसपुर। नगर एवं देहात क्षेत्रों में राशन कार्डों की घर-घर जाकर जांच की जाएगी।
मंगलवार को एसडीएम सुंदर सिंह ने सत्यापन कार्य को गति देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पूर्ति निरीक्षक विनोद तिवारी और प्रभारी सीडीपीओ यासमीन जहां को तहसील परिसर में आयोजित बैठक में बुलाकर रुके हुए कार्डों का सत्यापन जुलाई में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को शेष बचे राशन कार्डों का घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। वह जुलाई तक अपनी रिपोर्ट देंगी। पिछले वर्ष नवंबर में डीएम ने राशन कार्डों के सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। पूर्ति विभाग ने जनवरी में लगभग 50 प्रतिशत कार्ड धारकों का सत्यापन करा लिया था लेकिन कोरोना बढ़ने के कारण सत्यापन कार्य लटक गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें